की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समूह बालवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचा।पुलिस बैरीकेडिंग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय तक नहीं पहुंच सकी। बैरिकेडिंग पर प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए वहीं धरने पर बैठ गई। वहीं पर महिलाओं ने गौमूत्र व गोबर से भाजपा कार्यालय का शुद्धिकरण करने का स्वांग रचा। इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत भी शामिल हुए और उन्होंने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला सैनिक व पूर्व मंत्री भारत सिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को असफल बताते हुए कहा कि एनएआरआई आंकड़े की रिपोर्ट से स्पष्ट है कि देहरादून देश के शीर्ष 10 असुरक्षित शहरों में शामिल है। उत्तराखंड में सुरक्षा स्कोर 60.6 प्रतिशत व राष्ट्रीय औसत 64.6 प्रतिशत है। दिन में सुरक्षित महसूस करने वाली महिलाएं 70 प्रतिशत व रात में सुरक्षित महसूस करने वाली महिलाएं 44 प्रतिशत हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन में उत्पीड़न सहने वाली महिलाएं 50 प्रतिशत हैं और पुलिस पर भरोसा रखने वाली महिलाएं मात्र 25 प्रतिशत हैं। कांग्रेस ने साल दर साल की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा राज में बलात्कार, बाल अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा कार्यालय का गौमूत्र और गोबर से शुद्धिकरण करना हमारी मजबूरी थी। रिपोर्ट के अनुसार देहरादून देश के सबसे असुरक्षित शहरों में शामिल है। एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि उत्तराखंड में महिलाओं पर अत्याचार हर साल बढ़ रहे हैं, तो सवाल उठाना ही होगा।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि दिन और रात में महिलाएं खुद को सुरक्षित नहीं मानती हैं। सरकार पर लोगों का भरोसा उठ चुका। ऐसे में सरकार को सत्ता से उतर जाना चाहिए। पूर्व विधायक रंजीत रावत ने कहा कि पूरे प्रदेश में जितने भी महिला उत्पीड़न के मामले हो रहे है उन सभी मामलो में भाजपा के मंत्री, विधायक व कार्यकर्ता लिप्त हैं। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति असंवैदनशील है, आएदिन महिला उत्पीड़न में भाजपा के मंत्री, विधायक, कार्यकर्त्ता और कई वीआईपी शामिल होने कि सूचना मिल रही है, मगर प्रदेश के मुखिया खुद कह पीठ थपथापा रहे है।

प्रदर्शन में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, वरिष्ठ महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नजमा खान, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष बंटू, पार्षद रॉबिन त्यागी, चंद्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, निधि नेगी, सुशीला शर्मा, इशिता सेडा, डीएवी अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, पायल बहल, आदि मौजूद रहे।

भाजपा महिला मोर्चा ने किया पलटवार कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने पलटवार किया है। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक दूसरे से आगे निकलने की होड मची है। यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अलग-अलग गुटों में प्रदर्शन कर रहे है। उन्हाेंने कहा कि जिस निजी कंपनी के सर्वे को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। उसे मुद्दे पर पहले ही राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष स्पष्टीकरण दे चुकी हैं। पुलिस प्रशासन की तरफ से भी बयानजारी कर चुका है।

नाैटियान ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए गए हैं। कामकाजी एकल महिलाओं के लिए वन टॉप केंद्र की स्थापना की गई है। गौरव शक्ति मोबाइल ऐप को भी लॉन्च किया गया है। पूरे प्रदेश में अब तक सवा लाख से अधिक कामकाजी महिलाएं इस ऐप को डाउनलोड कर चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए चीता पुलिस के जरिए मॉनिटरिंग की जा रही है। राजधानी देहरादून में 14 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे के नेटवर्क से माॅनेटिंग हो रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights