मुज़फ्फरनगर | मुज़फ्फरनगर में पोस्टर वार थमने का नाम ले रहा है | कभी किसी संगठन में द्वारा पोस्टर लगाकर माहौल खराब करने का प्रयास किया जाता तो, कभी किसी संगठन द्वारा| ताज़ा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनाक्षी चौक का है जहाँ पर हिन्दू युवा वाहिनी संगठन के नाम से कुछ पोस्टर और झंडे लगाकर माहौल को गर्मा दिया गया | यह पोस्टर और झंडा मीनाक्षी चौक के बीचो-बीच लगाए गए हैं | पोस्टर में मिनाक्षी चौक को महर्षि वाल्मिकी चौक बताया गया | पोस्टर में महृषि वाल्मिकी चौक बताते हुए, उसी पोस्टर पर मिनाक्षी चौक काटा भी गया |

विदित है कुछ दिन पूर्व एक हिन्दू संगठन ने आई लव महादेव के पोस्टर शहर के विभिन्न चौराहो पर लगा दिए थे, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आयी थी और उन सभी पोस्टर को उतरवा दिया था | इसी तरह के धार्मिक स्टीकर लगाने के आरोप में खालापर पुलिस ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक प्रिंटिंग प्रेस से 2 युवकों जेल भेजा था | शहर के मुख्य चौराहो पर इस तरह पोस्टर और झंडे लगाकर लगातार शहर के माहौल को गरमानें का प्रयास किया जा रहा है, इस तरह की घटनाएं न सिर्फ स्थानीय प्रशासन के सिर दर्द है बल्कि शहर के सांप्रदायिक सौहार्द माहौल के लिए भी ठीक नहीं है |

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights