महाकुम्भ: किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि पर जानलेवा हमला

महाकुम्भ नगर,14 फरवरी (हि.स.)। प्रयागराज महाकुम्भ क्षेत्र में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि और उनके शिष्यों पर गुरूवार देर रात आशीर्वाद लेने के बहाने धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। वारदात के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आपसी विवाद को लेकर एक दूसरे पर गम्भीर आरोप लगाया गया है। दोनों पक्ष की तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जाएगी।

महाकुम्भ मेला क्षेत्र के अन्न क्षेत्र थाना क्षेत्र में स्थित किन्नर अखाड़े के दो महामण्डलेश्वर का आपसी विवाद है। एक पक्ष ने पहले तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। जबकि गुरूवार सुचना मिली कि किन्नर अखाड़े की महामण्डलेश्वर कल्याणी नन्द गिरि और उनके शिष्यों पर दर्शन करने के बहाने चाकू मारकर घायल कर दिया गया। सूचना पर पुलिस ने उपचार के लिए कल्याणी नन्द गिरी व उनके शिष्यों को उपचार के लिए केन्द्रीय अस्पताल भेज दिया गया। जहां से मेडिकल के लिए महाकुम्भ केन्द्रीय चिकित्सालय ने तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय भेज दिया। लेकिन चिकित्सकों ने कल्याणी नन्द गिरि का मेडिकल करने के बाद उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया। जहां कल्याणी नन्द गिरि का उपचार जारी है।

अन्न क्षेत्र थाना प्रभारी निरीक्षक शम्भू सिंह ने बताया कि किन्नर अखाड़े की महामण्डलेश्वर हिंमांगी सखी और महामण्डलेश्वर कल्याणी नंद गिरि का आपसी विवाद है। दोनो पक्ष ने एक दूसरे पर गम्भीर आरोप लगाया है। दोनों पक्ष की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी गई है। आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights