magh-mela-in-prayagraj-

प्रयागराज, 23 जनवरी । बसंत पंचमी के अवसर पर माघ मेला पहुंचकर राज्यसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज से मुलाकात की। सांसद संजय सिंह ने स्वामीजी कुशलक्षेम पूछने के बाद सरकार की कटु निंदा करते हुए भाजपा पर निशाना साधा।

माघ मेला के मौनी अमावस्या की घटना के बाद से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में राजनीतिक दलों के लोगाें का आशीर्वाद लेने का तांता लगा हैं। शुक्रवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए आम आदमी पार्टी के नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहुंच गए। सांसद ने महाराजजी का आशीर्वाद लिया और उनका कुशलक्षेम पूछा।

इसके बाद सांसद संजय सिंह ने पत्रकाराें से वार्ता में कहा कि भाजपा की सरकार संतों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है। शंकराचार्य को मां गंगा का आशीर्वाद एवं स्नान करने से रोका गया। इतना ही नहीं उनके शिष्यों की पिटाई की गई। यह कृत्य ऐसे समय में किया गया जब प्रदेश का मुख्यमंत्री संत है। इसकी मुख्य वजह यह है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज सच कहते हैं और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए आन्दोलन चला रहे हैं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights