macron-india-visit-welcome

नई दिल्ली, 17 फ़रवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन का एआई इंपैक्ट समिट में भाग लेने के लिए भारत आने पर स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देगी।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मैक्रों के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कहा कि भारत उनकी इस यात्रा का स्वागत करता है। दोनों नेताओं के बीच होने वाली चर्चा से द्विपक्षीय सहयोग और मजबूत होगा। यह सहयोग वैश्विक प्रगति में भी योगदान देगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुंबई और बाद में नई दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम दोनों देशों के संबंधों को नई गति देंगे।

इससे पहले इमैनुएल मैक्रॉन ने भारत यात्रा पर रवाना होते हुए एक्स पर लिखा कि वह मुंबई से नई दिल्ली तक तीन दिन के दौरे पर रहेंगे। उनके साथ व्यापार, आर्थिक, औद्योगिक, सांस्कृतिक और डिजिटल क्षेत्र के प्रतिनिधि भी आ रहे हैं।

मैक्रॉन ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात को लेकर उत्साह भी जताया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights