ls-uproar-proceedings-adjourned

नई दिल्ली, 12 मार्च । लोकसभा में गुरुवार को विपक्ष ने बजट सत्र के दूसरे चरण के चौथे दिन भी जमकर हंगामा किया, जिसके चलते सदन शुरू होने के महज दो मिनट के भीतर अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने का अनुरोध किया।, लेकिन विपक्ष ने हंगामा जारी रखा, जिसके चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए विपक्ष द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी, जिसे ध्वनि मत से खारिज कर दिया गया।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब हो गई है, क्योंकि अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही पार्टी सदन से बाहर चली गई।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights