पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक दिल्ली पुलिस ने 6,432 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिनमें से 3,589 फोन लोगों को सौंपे जा चुके हैं। आज के कार्यक्रम में 1,559 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए गए।

कार्यक्रम में उपराज्यपाल ने 13 गुड समेरिटन्स (जिनमें 3 महिलाएं शामिल थीं) को उनकी बहादुरी और निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित किया। इन नागरिकों ने कई अवसरों पर अपराधियों को पकड़ने और पीड़ितों की मदद करने में अहम भूमिका निभाई। इसी अवसर पर 22 पुलिस अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। जिन्होंने बड़ी संख्या में मोबाइल फोन की बरामदगी और उन्हें सही मालिकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights