loksabha-speaker-opposition-ad

नई दिल्ली, 05 फ़रवरी । लोकसभा में पिछले तीन दिनों से जारी व्यवधान आज भी जारी रहा। लोकसभा में गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्षीय सदस्यों को मर्यादित आचरण की नसीहत दी।

सदन की कार्यवाही प्रारंभ होते ही लोकसभा अध्यक्ष ने कल के घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस तरीके से प्रतिपक्ष के सदस्य सदन में सत्ता पक्ष की बेल तक पहुंचे ये सदन की मर्यादा के अनुकूल नहीं है और उनका मानना है कि सदन की मर्यादा बनाना सबकी जिम्मेदारी है। सभागृह की मर्यादा समाप्त होने पर अध्यक्ष के लिए कार्यवाही संचालित करना उचित नहीं होगा।

इसके बाद सदन की कार्यवाही 12:00 बजे तक के लिए स्थगित की गई।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को लोकसभा में विपक्षी पार्टियों की महिला सांसदों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पारंपरिक जवाब से पहले उनकी पहली पंक्ति वाली सीट के सामने जाकर बैनर लहराए थे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights