डेली मिरर अखबार और समाचार पोर्टल न्यूज फर्स्ट की खबर में यह जानकारी दी गयी है। इसके अनुसार, यह ऐसा चुनौतीपूर्ण सैन्य प्रशिक्षण है, जिसमें 75 से अधिक प्रशिक्षु बीच में छोड़ देते हैं। चमिथा ने सफलतापूर्वक इसे प्राप्त कर श्रीलंका का नाम ऊंचा किया है। वह अमेरिकी नेवी सील प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करने और प्रतिष्ठित सील ट्राइडेंट पिन हासिल करने वाले पहले श्रीलंकाई बन गए हैं।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि श्रीलंका के विशिष्ट बलों के लिए एक नया अध्याय है। चमिथा न केवल सम्मान, बल्कि अत्याधुनिक सामरिक ज्ञान और वैश्विक मान्यता भी अपने साथ लेकर आए हैं। उनकी सफलता से विशेष बलों के कर्मियों की एक नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। लेफ्टिनेंट चमिथा की यह सफलता राष्ट्रीय गौरव का क्षण है।

उल्लेखनीय है कि एसबीएस श्रीलंका की नौसेना का विशेष बल है। यह गुप्त जलमार्गों में प्रवेश करने और यहां तक कि दुश्मन के क्षेत्र में गहराई तक हवाई अभियानों को अंजाम देने में सक्षम है। एसबीएस ने श्रीलंका के सशस्त्र संघर्ष (लिट्टे के खिलाफ) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

————

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights