इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने बताया, ‘दिल्ली के हर स्कूल में बच्चों के लिए स्कूल परिसर में ही आधार एनरोलमेंट करवाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। आज इसी कड़ी में पहले कैम्प की शुरुआत इस स्कूल की गई है। इस पहल के माध्यम से सभी बच्चों के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया अब आसान और सुविधाजनक तरीके से सीधे स्कूल परिसर में ही पूरी की जाएगी। इससे अभिभावकों और बच्चों दोनों को सुविधा मिलेगी और समय की बचत भी होगी।

मंत्री आशीष सूद ने कहा, ‘यह कदम बच्चों की शिक्षा और पहचान से जुड़ी सभी योजनाओं को सुलभ बनाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की पहचान सुरक्षित और सरल होनी चाहिए। आधार कार्ड अब विद्यालय स्तर पर ही उपलब्ध होगा, जिससे दिल्ली में पढ़ने वाले सभी बच्चों को इसका लाभ मिलेगा।‘

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights