लक्ष्य के नए प्रोजेक्ट का खुलासा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लक्ष्य ने धर्मा प्रोडक्शंस की एक और फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और जाह्नवी कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। चर्चा है कि फिल्म का संभावित शीर्षक ‘लग जा गले’ रखा गया है और फिल्म का प्री-प्रोडक्शन पूरा हो चुका है। राज मेहता निर्देशन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सप्ताह के अंत तक मुंबई में 20 दिनों का पहला शूटिंग शेड्यूल शुरू हो जाएगा।
एक्शन और इमोशंस से भरपूर कहानी
‘लग जा गले’ एक्शन और भावनाओं का बेहतरीन मिश्रण होगी। फिल्म में जाह्नवी कपूर लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन खबरों के बाद ही फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। लक्ष्य, जिन्होंने टीवी शो ‘पोरस’ के जरिए लोकप्रियता हासिल की थी, ‘किल’ और ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के बाद अब बॉलीवुड में अपनी पकड़ और मजबूत करते दिख रहे हैं।
