उन्होंने कहा कि यह मामला सड़क सुरक्षा से सीधा जुड़ा है और ऐसे वाहन दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। इसलिए राजस्व, पुलिस एवं परिवहन विभाग संयुक्त रूप से लगातार चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें। आयुक्त ने यह भी कहा कि रात्रि के समय यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
