मनीष अग्रवाल

सहारनपुर। कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त सुमित त्यागी पुत्र नरेश त्यागी निवासी काशीराम कॉलोनी थाना सदर बाजार, जनपद सहारनपुर के विरुद्ध पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।पीड़िता ने 7 सितंबर 2025 को आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने उससे पैसे लिए, उसके साथ दुष्कर्म किया, मारपीट की, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

इस पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा संख्या 411/25 धारा 64(1)/115(2)/352/351(3)/316(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को अभियुक्त सुमित त्यागी को उसके ठिकाने काशीराम कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल बिजेंद्र सिंह और कांस्टेबल सौरभ कुमार शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights