सहारनपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए लापता हुए दो मासूम बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया।

शनिवार को जितेन्द्र पुत्र चन्द्र सिंह, निवासी ग्राम नारंगपुर थाना सरूरपुर (मेरठ) हाल निवासी गौरव विहार कॉलोनी, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर ने थाने पर तहरीर दी थी कि उसकी पुत्री सुनैना (12) और पुत्र कल्लू (07) अचानक लापता हो गए हैं। इस पर थाना कोतवाली देहात में बीएनस में मामला पंजीकृत कर तत्काल तलाश शुरू की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के दिशा-निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई और सीसीटीवी फुटेज व सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की तलाश तेज की गई। पुलिस टीम की मेहनत रंग लाई और दोनों बच्चे नयागांव बाईपास पर लावारिस अवस्था में घूमते हुए बरामद कर लिए गए। बाद में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

पुलिस टीम में शामिल रहे प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक रामकुमार गौतम, हेड कांस्टेबल सनोव्वर ताज, महिला कांस्टेबल दीपिका व चारू त्यागी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights