वंशवनपटी भैरोपुर निवासी विश्वनाथ यादव (65) मंगलवार की सुबह साइकिल से अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कंबाइन मशीन ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। परिजन एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लेकर गए, जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
संग्रामपुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि कंबाइन मशीन की टक्कर से एक किसान की माैत हाे गई है। शव काे पाेस्टमार्टम भेज
दिया गया है। कंबाइन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
————–
