खतौली | खतौली। आगामी त्यौहारों व हाल में चर्चा में रहे #I LOVE MOHAMMAD व #I LOVE MAHADEV पोस्टर प्रकरण को देखते हुए थाना खतौली में पुलिस द्वारा एक विशेष गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव एवं प्रभारी निरीक्षक दिनेश बघेल ने की।

बैठक में थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, पूर्व एवं मौजूदा प्रधानों ने हिस्सा लिया।अधिकारियों ने सभी उपस्थितजनों से अपील की कि आगामी त्यौहारों व अन्य महोत्सवों को शांति व सौहार्द्र के साथ मनाया जाए तथा किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरी तरह सजग है और किसी भी असामाजिक तत्व को माहौल बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।गोष्ठी में मौजूद धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों ने भी एक स्वर में आपसी भाईचारे व सौहार्द्र बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights