मुज़फ्फरनगर। अपराधियों के खिलाफ चल रहे पुलिस के सघन अभियान के तहत खतौली थाना पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेरठ जिले के रिठानी कस्बे से लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी बादल पुत्र नरेश चंद निवासी रिठानी, थाना परतापुर, जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापति एवं क्षेत्राधिकारी खतौली रामाआशीष यादव के पर्यवेक्षण में जिलेभर में वांछित और वारंटियों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने मेरठ के रिठानी क्षेत्र में दबिश दी और अभियुक्त बादल को हिरासत में ले लिया।

अभियुक्त के खिलाफ अपराध संख्या 322/25 में कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। बताया जा रहा है कि बादल पर हिंसक झगड़े, अवैध गतिविधियों और अन्य आपराधिक मामलों में शामिल होने के आरोप हैं। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लंबे समय से फरार चल रहा था और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।पुलिस टीम ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर थाना लाकर पूछताछ की, जिसमें उसने कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।

थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार बघेल ने बताया कि अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आपराधिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह (चौकी प्रभारी भूड), मुख्य आरक्षी मुनीश शर्मा, मुख्य आरक्षी धनेश नागर और आरक्षी सौबीर तेवतिया शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights