kharge-visits-buddha-relics-expo

नई दिल्ली, 05 जनवरी । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को यहां के राय पिथौरा सांस्कृतिक परिसर में ग्रैंड इंटरनेशनल एक्सपोज़िशन ऑफ सेक्रेड पिपरहवा रेलिक्स का दौरा किया। इसमें भगवान बुद्ध से जुड़े अवशेष प्रदर्शित किए गए हैं।

खरगे ने पत्रकारों से कहा कि महात्मा बुद्ध के अवशेषों को देखकर उन्हें अत्यंत सुखद अनुभूति हुई है। वह स्वयं बुद्ध के विचारों पर चलने वाले व्यक्ति हैं और भारत भी बुद्ध के विचारों पर ही चलता है। इसी कारण हमारे राष्ट्रीय ध्वज पर अशोक चक्र अंकित है।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध हो रहे हैं लेकिन हमें बुद्ध चाहिए। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भी बुद्ध को अपने विचारों में स्थान दिया था और डॉ. भीमराव आंबेडकर ने इसी सोच के आधार पर बौद्ध धर्म को स्वीकार किया था। उन्होंने कहा कि बुद्ध हमारे देश में हर जगह हैं और उनके अवशेषों को यहां प्रदर्शित करना अत्यंत खुशी की बात है। महात्मा बुद्ध के आदर्शों को और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है तथा विभिन्न क्षेत्रों और विचारधाराओं को एक मंच पर लाने की जरूरत है।

खरगे ने कहा कि बुद्ध के मार्ग पर चलकर ही दुनिया में शांति और सौहार्द कायम किया जा सकता है। महात्मा बुद्ध के विचार किसी एक धर्म के लिए नहीं, बल्कि पूरे मानव समाज के लिए हैं। आज मानवता को उनके उसूलों की आवश्यकता है और इन्हीं उसूलों को लेकर हमें आगे बढ़ना चाहिए।

———–

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights