केजरीवाल ने पंजाब में जहरीली शराब त्रासदी पर दुख जताया, कहा-दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
नई दिल्ली, 13 मई (हि.स.)।
आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार दोषियों के खिलाफ शख्त कार्रवाई करेगी।
केजरीवाल ने इस हादसे पर कहा कि जहरीली शराब के पीछे जिस किसी का भी हाथ है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। केजरीवाल ने एक्स पोस्ट पर कहा कि मजीठा में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हुई है। इसमें जो लोग भी शामिल हैं वे चाहे कितने भी रसूख वाले क्यों ना हों। कितने भी बड़े क्यों ना हों। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को भगवान इस कष्ट को सहने की शक्ति दे।
—————