केदारनाथ-बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने वाली रुद्रप्रयाग टनल अस्थायी रूप से खुली, जाम से राहत मिलेगी

देहरादून, 5 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर केदारनाथ और बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने वाली रुद्रप्रयाग टनल को जिला प्रशासन द्वारा अस्थायी रूप से खोल दिया गया है। यह टनल अब एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में कार्य करेगी, जिससे चारधाम यात्रा के दौरान लगने वाले लंबे जाम से यात्रियों को राहत मिलेगी।

टनल के खुलने से विशेषकर उन श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा जो केदारनाथ हाईवे से यात्रा कर रहे हैं। वे अब बेलनी पोखरी मार्ग होते हुए सीधे बदरीनाथ हाईवे से जुड़ सकेंगे। इसके अलावा यह मार्ग रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार तक भी आसान पहुंच प्रदान करेगा, जिससे न केवल यात्रियों को सहूलियत होगी, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और निवासियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। प्रशासन की ओर से इस टनल के रखरखाव और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से यात्रियों को बचाया जा सके। संबंधित विभागों को सतर्क रहने और मार्ग की निगरानी करते रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि “चारधाम यात्रा उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति और अर्थव्यवस्था का केंद्र है। सरकार की प्राथमिकता है कि हर यात्री को सुरक्षित, सुविधाजनक और अविस्मरणीय यात्रा अनुभव मिले। इसी उद्देश्य से राज्य में यात्रा मार्गों को चौड़ा करने, वैकल्पिक मार्ग तैयार करने और आपातकालीन व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।”

—-

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights