संपत्ति पंजीकरण दस्तावेज़ों के अनुसार यह डील पिछले माह सितंबर में आधिकारिक तौर पर रजिस्टर्ड की गई है। दफ्तर मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित ‘सिग्नेचर बाय लोटस डेवलपर्स’ बिल्डिंग में है, जो शहर के प्रमुख कारोबारी केंद्रों में से एक मानी जाती है। धर्मा प्रोडक्शन का यह नया ऑफिस 5,500 वर्ग फुट में फैला हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक इस डील पर 2.04 लाख रुपये का स्टाम्प और 1,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क अदा किया गया है। इसके अलावा, 1 करोड़ रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा की गई है।
करण जौहर ने पिछले साल भी मुंबई में एक अन्य ऑफिस किराए पर लिया था, जिसका किराया 8 लाख रुपये प्रति माह था। यानी अब उन्होंने पहले से भी बड़ा और अधिक प्रीमियम दफ्तर लिया है, जो धर्मा प्रोडक्शन के विस्तार की ओर इशारा करता है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक, करण जौहर की कुल संपत्ति 1,880 करोड़ रुपये आंकी गई है। वे न सिर्फ हिंदी सिनेमा के सफलतम निर्माताओं में से एक हैं, बल्कि एक लेखक, होस्ट और फैशन आइकन के रूप में भी पहचाने जाते हैं।
