मुज़फ्फरनगर | वैष्णो देवी भूस्खलन आपदा में घायल रामपुरी शाहबुद्दीनपुर निवासी अजय प्रजापति को स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिले के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मुकेश जैन के यहां भर्ती कराया। आपदा के बाद मंत्री द्वारा उठाए गए इस कदम ने पीड़ित परिवारों और समाज को बड़ी राहत दी है।जानकारी के अनुसार, आपदा में कई परिवार प्रभावित हुए थे। इनमें गंभीर रूप से घायल अजय प्रजापति को बेहतर इलाज की ज़रूरत थी। मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और उन्हें अपने साथ लेकर शीर्ष चिकित्सक के पास भर्ती कराया।

इससे पहले उन्होंने मृतक परिवारों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराई थी।भारतीय अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने मंत्री के इस कदम की सराहना करते हुए कहा, “कपिल देव अग्रवाल ने पहले पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद की और अब गंभीर घायल अजय प्रजापति को स्वयं अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। यह इंसानियत और संवेदनशीलता की बड़ी मिसाल है। पूरा समाज मंत्री जी के इस कार्य से संतुष्ट है।”उन्होंने आगे कहा, “मंत्री जी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर भरोसा दिया है कि बच्चों की पढ़ाई किसी हाल में प्रभावित नहीं होगी। यदि परिवारों को कोई परेशानी आती है तो वे स्वयं बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने का काम करेंगे। कपिल देव अग्रवाल ने इन परिवारों के लिए अलग सोचकर मानवता का परिचय दिया है।”मोहन प्रजापति ने आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों का भी आभार जताया और सरकार से मांग की कि हर पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, जिससे उनके भरण-पोषण की स्थायी व्यवस्था हो सके।समाज के लोगों का कहना है कि मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिस तरह हालात को समझते हुए तुरंत कदम उठाए, उससे यह साबित होता है कि सरकार सिर्फ आर्थिक मदद तक सीमित नहीं है बल्कि प्रभावित परिवारों की शिक्षा और जीवन-यापन की जिम्मेदारी उठाने के लिए भी गंभीर है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights