दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन हमें प्रेरित करता है साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर चल रहे ‘सेवा पखवाडा कार्यक्रम’ के तहत हमारा उद्देश्य समाज के हर व्यक्ति को इस मिशन से जोड़ना है और भारत को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने में जनसहभागिता पर जोर देना है।
इस अवसर पर आयाेजित कार्यक्रम के प्रतिभागियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को शत-शत नमन करते हुए उनके अंत्योदय सिद्धांत और एकात्म मानववाद दर्शन को आज के समय में और भी प्रासंगिक बताया।
इस अवसर पर निगम पार्षद नीता बिष्ट, सादतपुर वार्ड मंडल अध्यक्ष राकेश डेढ़ा, सीआरपीएफ की 103वीं बटालियन के जवान और स्कूली बच्चे शामिल हुए।
