कानपुर में थाना स्वरूप नगर अंतर्गत धर्मांतरण का एक मामला सामने आया है। जिसमे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक चर्च पर आरोप लगाया गया है कि नाबालिग हिन्दू लड़के को पैसे का लालच देकर उसको ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया है। वही पुलिस ने चर्च पर लगे आरोप का खंडन किया है और मामले की जांच पड़ताल की बात कही है।
बताते चलें कि बेनाझाबर स्थित एक चर्च में धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी कि चर्च प्रबंधन के लोग लगातार एक नाबालिक लड़के पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने चर्च में छापा मारा और चर्च से जुड़े लोगों से पूछताछ की इस दौरान चर्च प्रबंधन ने धर्मांतरण के आरोपों से इनकार किया है। इस दौरान चर्च में विवाद बढ़ता देख पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां पर दोनों पक्षों की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
वहीं पूरे मामले को लेकर एसीपी संजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। जांच की जा रही है। जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights