केंद्रीय संचार मंत्रालय के अनुसार सिंधिया ने पैंसठ नए माध्यमिक विद्यालय भवनों का निर्माण, चायगांव–उकिउम सड़क का उन्नयन, सिलोनिजन–धनसिरी पार घाट पर आरसीसी पुल का निर्माण और कोकराझार व बक्सा जिलों में औद्योगिक परिसर का विकास जैसी परियोजनाओं की आधारशिला रखी है। मंत्रालय के अनुसार आईआईटी गुवाहाटी में बाईस दशमलव अट्ठानवे करोड़ रुपये की लागत से स्थापित एनईएसटी क्लस्टर पूर्वोत्तर के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र का केंद्र बनेगा। यह क्लस्टर चार प्रमुख क्षेत्रों स्थानीय नवाचार, सेमीकंडक्टर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता, बांस आधारित तकनीकें और जैव प्लास्टिक पर कार्य करेगा।

सिंधिया ने इस दौरान जैव अपघटनीय खिलौना निर्माण में प्रशिक्षित तीस ग्रामीण महिलाओं को सम्मानित किया और कहा कि उन्हें अपने सूक्ष्म उद्योग स्थापित करने के लिए निरंतर सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने एनईएसटी क्लस्टर का प्रतीक चिन्ह भी जारी किया, जिसे इन ग्रामीण महिलाओं ने ही तैयार किया है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर अब भूमि से घिरे क्षेत्र से भूमि से जुड़ा और भविष्य के लिए तैयार क्षेत्र बन चुका है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights