झांसी : ग्रामीण इलाके में आया घायल लकड़बघ्घा, उपचार के दाैरान हुई माैत

झांसी, 14 जून (हि.स.)। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों आदमखोर लकड़बघ्घे की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत देखने को मिली। तहसील मऊरानीपुर के ग्राम बुखारा में शनिवार ग्रामीणों को एक घायल लकड़बघ्घा दिखा। इसकी सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसका रेस्क्यू किया। उपचार के दाैरान घायल लकड़बघ्घे ने दम तोड़ दिया।

वन विभाग के क्षेत्राधिकारी ने बताया कि एक लकड़बघ्घा ग्रामीण इलाके में आ गया था। घायल हालत में हाेने के चलते उसका रेस्क्यू कर उपचार किया जा रहा था, लेकिन उसकी माैत हाे गई है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराते हुए वन विभाग कार्रवाई की।

ग्रामीणों के अनुसार लकड़बघ्घा एक खतरनाक आदमखोर जानवर है जो कुत्तों,गधों, बकरियों के अलावा छोटे बच्चों को अपना शिकार बनाता है। अगर कोई इंसान इसे अकेला मिल जाये तो ये उसे भी अपना निवाला बना सकता है। यह इतना खूंखार जानवर है कि शेर,चीता के मुंह से शिकार को छुड़ाने की क्षमता रखता है।

जानकारों की माने तो लकड़बघ्घे को हाइना भी कहा जाता है। यह प्रजाति अधिकतर अफ्रीका के जंगलों में पाई जाती है। उसके अलावा इस प्रजाति को बुंदेलखंड के जंगलों में भी देखा जाता है। लेकिन जंगलों के हो रहे कटान के चलते अब यह खूंखार जानवर शहरों की ओर चहलकदमी करते देखे जा रहे हैं।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights