janhvi-kapoors-new-look

राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। साल 2025 में रिलीज हुई गेम चेंजर के अपेक्षित प्रदर्शन न कर पाने के बाद दर्शकों की उम्मीदें अब इस फिल्म पर टिकी हैं। बुची बाबू सना के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में जाह्नवी कपूर मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। अभिनेत्री के 29वें जन्मदिन के खास मौके पर निर्माताओं ने फिल्म से उनका नया पोस्टर जारी किया है।

‘अचियम्मा’ के रूप में दिखा नया अंदाज

30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही ‘पेड्डी’ में जाह्नवी कपूर ‘अचियम्मा’ नाम के किरदार में नजर आएंगी। जारी पोस्टर में उनका लुक बेहद दमदार और अलग दिखाई दे रहा है। सूती कपड़ों और गोल फ्रेम वाले चश्मे के साथ उनका अंदाज एक ग्रामीण और सशक्त युवती का एहसास कराता है। पोस्टर में जाह्नवी आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर नजर आ रही हैं।

पहली बार साथ दिखेगी राम चरण-जाह्नवी की जोड़ी

इस फिल्म के जरिए पहली बार राम चरण और जाह्नवी कपूर की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। हालांकि, यह जाह्नवी की दूसरी तेलुगु फिल्म है। इससे पहले वह जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ में नजर आ चुकी हैं। फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्साह बना हुआ है और अब जाह्नवी के नए लुक ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

———–

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights