janakpuri-police-arrested-two-accused

पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त दराडे शरद भास्कर ने शनिवार को बताया कि 20 नवंबर को पुलिस को पंखा रोड पर खन्ना अस्पताल के सामने एमसीडी कार्यालय सीतापुरी के पास खून से लथपथ एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस नेद जांच के दौरान पीड़ित के सीने के दाहिने हिस्से में चाकू के हमले से बने जख्म दिखाई दिए। तत्काल उसे डीडीयू अस्पताल लेकर जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अलावा क्राइम और एफएसएल की टीमों ने भी मौके का निरीक्षण कर सुराग जुटाए। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान मृतक की पत्नी ने उसकी पहचान चाणक्य प्लेस पार्ट-2 निवासी हनी चौहान में की। बताया कि वह पेशे से चालक था। आगे की जांच में पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो दो स्कूटीसवार संदिग्ध भागते दिखाई दिए। स्कूटी की जांच में यह एक युवती के नाम से पंजीकृत मिली। उस युवती ने स्कूटी पर पीछे बैठे शख्स की पहचान उसके मंगेतर तिलक नगर निवासी जीतू पासवान के रूप में की और पुलिस ने जीतू को गिरफ्तार कर लिया। जीतू की निशानदेही पर तिलक नगर निवासी मुख्य आरोपित मंगल को भी दबोचकर इनके पास से उक्त चाकू इत्यादि बरामद किया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights