जम्मू में दिन-दिहाड़े खौफनाक वारदातें हो रही हैं, जिससे यहां के निवासियों के बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। बता दें कि जम्मू शहर में सक्रीय एक चोर एक ही दिन में दो ज्यूलरी की दुकानों में सेंधमारी की वारदातों को अंजाम दिया है, जिससे इस घटना के बाद इलाके में लोगों में खौफ है। सूत्रों की मानें तो एक अन्य दुकान में भी चोर गया था परन्तु वहां चोरी करने में उसे सफलता नहीं मिली। चोर का चेहरा दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो चुका है। पुलिस ने मामले दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार यह चोर पहले जानीपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्राधिकार में ग्राहक बन कर एक ज्यूलरी की दुकान में जाता है और वहां दुकानदार को बातों में लगा कर चोरी कर फरार हो जाता है। इसके बाद वह तलाब तिल्लो में स्थित वह महादेव ज्यूलर्र की दुकान पर चांदी के सिक्के लेने जाता है। दुकान में दुकानदार को 3000 रुपए देकर सिक्के बाहर अपने साथी को दिखाने की बात करके बाहर निकल जाता है। संदेह होने पर दुकानदार दुकान के सामान की जांच करता है, तो उसे पता लगता है कि गहनों का एक डिब्बा चोरी हो चुका है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू करती है। दुकान का कैमरा खराब था। जांच में दुकान के साथ में सटी दुकानों के कैमरे खंगालने पर चोर का चेहरा नहीं दिखाई दिया, चोर आटो में दुकान में आया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में दुकानदारों में डर का माहौल है और चोर को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की जा रही है।
