जानकारी के अनुसार, शिवकुमारी देर रात अपने मकान में सो रही थीं, तभी अचानक सांप ने उन्हें डंस लिया और बिल में छिप गया। महिला अचेत हो गईं तो परिजनों ने पहले झाड़-फूंक कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें रामनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

महिला की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना के बाद सांप की निगरानी कर रहे परिजनों ने बिल से बाहर निकलते ही उसे मार दिया।

बताया गया कि मृतका के पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। वहीं, परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights