पुरी में आज से शुरू होने वाले वार्षिक उत्सव जगन्नाथ रथ यात्रा में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं। जिला मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ स्वैन और पुलिस अधीक्षक विनीत अग्रवाल ने सुरक्षित और व्यवस्थित आयोजन की गारंटी के लिए योजना बनाने के प्रयासों पर अपडेट साझा किए। ओडिशा सरकार ने भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के लिए व्यापक बंदोबस्त किए हैं और शुक्रवार को इसमें भाग लेने के लिए लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम तक करीब एक लाख लोग पुरी पहुंच चुके थे और आज सुबह यह संख्या कई गुना बढ़ गयी। उन्होंने बताया कि देशभर और विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के इस रथ यात्रा में भाग लेने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights