प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र बिष्ट ने शनिवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक गौरव जोशी के साथ तल्लीताल सूखाताल स्थित पर्वत फिलिंग स्टेशन यानी पेट्रोल पंप तथा रामगढ़ के भटेलिया स्थित मानस फिलिंग प्वाइंट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों पंपों में उपभोक्ताओं के वाहनों में निःशुल्क हवा भरने हेतु लगाई गई मशीनें खराब पाई गईं, जिसके कारण उपभोक्ताओं को यह सुविधा नहीं मिल रही थी।

इसके अतिरिक्त पंप स्वामियों द्वारा एमडीजी दिशा-निर्देशों का पालन न किया जाना भी प्रकाश में आया। उल्लेखनीय है कि पेट्रोल पंप के लिए एमडीजी (मार्केटिंग डिसिप्लिन गाइडलाइंस) दिशा-निर्देशों में नियमित निरीक्षण, गुणवत्ता नियंत्रण और सुरक्षा उपाय शामिल हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ग्राहक को सही मात्रा और गुणवत्ता का ईंधन मिले। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पंप संचालकों को चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसी अनियमितताएं न दोहराने की सख्त हिदायत दी। जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने दोनों पंप संचालकों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है तथा उन्हें आगामी समय में दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights