अन्य पिछड़े वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थीं निःशुल्क ओ-लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण करने को 14 जुलाई तक करें आवेदन

प्रयागराज, 29 जून (हि.स.)। योगी सरकार अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र—छात्राओं को नि:शुल्क ओ—लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने के लिए ऑन-लाइन आवेदन मांगा है। आवेदन करने की अन्तिम तारीख 14 जुलाई शासन ने निर्धारित किया है। यह जानकारी रविवार को देते हुए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने दी।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक व युवतियों को निःशुल्क ओ-लेवल एवं सी.सी.सी. कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान के लिए ऑन-लाइन आवेदन मांगा है।

जाने का लाभ पाने वालों के लिए क्या हैं अनिवार्य शर्ते

उन्होंने बताया कि शासन से निर्धारित शर्तो एवं प्रतिबन्धों के अनुसार योजना के अन्तर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले आवेदक की आय सीमा एक लाख रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय एवं जाति प्रमाण पत्र तहसील स्तर से निर्गत होना चाहिए। कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए (10+2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता आवश्यक है। प्रशिक्षणार्थी एवं आवेदक की उम्र 35 वर्ष से अधिक न हों।

अभ्यार्थी जाने कहां करना है आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थियों द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उत्तर प्रदेर की वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in या obccomputertraining.upsdc.gov.in पर ऑन-लाइन आवेदन 14 जुलाई 2025 तक सकते है। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। ऑनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति की प्रिण्ट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलखों एवं विवरणों (आय,जाति,आधार कार्ड व अन्य शैक्षिक अभिलेख को संलग्न करते हुये उसकी हार्ड कॉपी कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कक्ष संख्या 75 विकास भवन, प्रयागराज में 14 जुलाई की सायं 5 बजे तक जमा किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, प्रयागराज में सम्पर्क करें।

—————

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights