india,-us-trade-delegations-to-begin-three-day-tal

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्‍तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर 10 दिसंबर से वार्ता शुरू होगी। ये बातचीत तीन दिन चलेगी। भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के लिए इस बातचीत को अहम माना जा रहा है, क्योंकि दोनों देश डील के शुरुआती हिस्से को फाइनल करने की कोशिश कर रहे हैं।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उप-संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) रिक स्वित्जर करेंगे। दोनों देशों के बीच प्रस्‍तावित यह बातचीत 10 दिसंबर से शुरू होकर 12 दिसंबर को समाप्त होगी। यह औपचारिक दौर की वार्ता नहीं है।”

उल्‍लेखनीय है कि अगस्त में भारतीय उत्पादों पर 50 फीसदी सीमा शुल्क लगाए जाने के अमेरिकी कदम के बाद व्यापार समझौते पर बातचीत के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का ये दल दूसरी बार भारत आ रहा है। इसके पहले 16 सितंबर को एक अमेरिकी दल बातचीत के लिए भारत आया था।

———–

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights