प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई समेत कई दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। विपक्षी नेताओं ने दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर हाथों में पोस्टर और बैनर भी ले रखे थे।
