इंग्लैंड को 387 रनों के स्कोर पर रोकने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी लड़खड़ाई भारतीय पारी को सलामी बल्लेबाज के एल राहुल (नाबाद 53) और ऋषभ पंत (नाबाद 19) के सहारे है।
तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भारत ने स्टंप के समय तीन विकेट पर 145 रन बना लिये है।
इससे पहले जसप्रीत बुमराह (74 रन पर पांच विकेट), मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी (दो-दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम भारत ने चायकाल से पहले इंग्लैंड को 387 रन के स्कोर पर रोक दिया।
इंग्लैंड के 387 रनों के जवाब में भारत ने दूसरे दिन चायकाल तक एक विकेट खोकर 44 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। चायकाल के बाद करुण नायर 40 को आउटकर बेन स्टोक्स ने भारत का दूसरा झटका दिया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान शुभमन गिल 16 रन को वोक्स ने जेमी स्मिथ के हाथों स्टंप कराकर पवेलियन भेज दिया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय भारत ने 43 ओवर में तीन विकेट पर 145 रन बना लिये है।
के एल राहुल (नाबाद 53) और ऋषभ पंत (नाबाद 19) क्रीज पर मौजूद थे। भारत अभी भी इंग्लैंड के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 242 रन पीछे है और उसके सात विकेट अभी शेष है। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले पिछले दिन के चार विकेट पर 251 रनों से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड को सुबह के सत्र में जसप्रीत बुमराह के कहर का सामना करना पड़ा। कप्तान बेन स्टोक्स ने अभी अपने स्कोर में पांच रन जोड़े थे कि बुमराह ने उन्हें बोल्ड कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई।
बेन स्टोक्स ने 110 गेंदों में चार चौकों की मदद से 44 रनों की पारी खेली। रूट के 156 मैचों के टेस्ट करियर का 37वां और भारत के खिलाफ 11वां टेस्ट शतक था। इसी के बाद बुमराह ने उन्हें भी बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। जो रूट ने 199 गेंदो में 104 रनों की पारी खेली।
स्कोर बोर्ड
इंग्लैंड (पहली पारी) :
जाक क्राउली के पंत बो नीतीश 18
बेन डकेट का पंत बो नीतीश 23
ओली पोप का सब्सी. जुरेल बो जडेजा 44
जो रूट बो बुमराह 104
हैरी ब्रूक बो बुमराह 11
बेन स्टोक्स बो बुमराह 44
जेमी स्मिथ का सब्सी. जुरेल बो सिराज 51
क्रिस वोक्स का सब्सी.जुरेल बो बुमराह 00
ब्राइडन कार्स बो सिराज 56
जोफ्रा आर्चर बो बुमराह 04
शोएब बशीर नाबाद 01
अतिरिक्त : 31
कुल (112.3 ओवर में सभी आउट) 387
विकेट पतन : 1/43, 2/44, 3/153, 4/172, 5/260, 6/271, 7/271, 8/355, 9/370, 10/387
गेंदबाजी : जसप्रीत बुमराह 27-5-74-5, आकाशदीप 23-3-92-0, मोहम्मद सिराज 23.3-6-85-2, नीतीश कुमार रेड्डी 17-0-62-2, रविंद्र जडेजा 11-1-29-1, वाशिंगटन सुंदर 10-1-21-0
भारत (पहली पारी) :
यशस्वी जायसवाल का ब्रूक बो जोफ्रा 13
केएल राहुल नाबाद 53
करुण नायर का रूट बो स्टोक्स 14
शुभमन गिल का स्मिथ बो वोक्स 16
ऋषभ पंत नाबाद 19
अतिरिक्त : 04
कुल (43 ओवर में तीन विकेट पर) 145
विकेट पतन : 1/13, 2/74, 3/107
गेंदबाजी : क्रिस वोक्स 13-1-56-1, जोफ्रा आर्चर 10-3-22-1, ब्राइडन कार्स 8-1-27-0, बेन स्टोक्स 6-2-16-1, शोएब बशीर 6-1-22-0
