मुजफ्फरनगर। बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने मंसूरपुर स्थित धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड की शुगर मिल पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि दिल्ली और लखनऊ से आई अधिकारियों की संयुक्त टीम ने अचानक पहुंचकर मिल के विभिन्न हिस्सों में तलाशी शुरू की।सूत्रों के मुताबिक, विभाग को कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड में अनियमितताओं और टैक्स से जुड़ी गड़बड़ियों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। टीम ने मिल के अकाउंट सेक्शन, रिकॉर्ड रूम और प्रशासनिक दफ्तरों में दस्तावेजों की गहन जांच की। कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ भी की जा रही है।

छापेमारी के दौरान गन्ना भुगतान से संबंधित रिकॉर्ड को भी विशेष रूप से खंगाला जा रहा है। हालांकि विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन स्थानीय सूत्रों का कहना है कि तलाशी अभियान देर रात तक जारी रह सकता है।जानकारी यह भी मिली है कि आयकर विभाग ने सिर्फ मंसूरपुर की यूनिट पर ही नहीं, बल्कि कंपनी से जुड़ी अन्य इकाइयों पर भी एक साथ कार्रवाई की है। इनमें संभल की रजपुरा स्थित धामपुर शुगर मिल, असमोली की धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड यूनिट, बरेली के मीरगंज और बिजनौर की एक यूनिट शामिल हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights