बुधवार को यहां कुमाऊं विश्वविद्यालय में आम्रपाली विश्वविद्यालय हल्द्वानी के सहयोग से राज्य स्तरीय वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने ढोल, बांसुरी, हारमोनियम और तबला वादन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के राहुल ने प्रथम घोषित किया गया। इसके साथ दून विश्वविद्यालय के आशुतोष भट्ट द्वितीय और श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के शिवम भट्ट तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को छात्र कल्याण के अधिष्ठाता प्रो. संजय पंत ने प्रमाणपत्र और क्रमशः ₹21,000, ₹11,000 और ₹5,000 की धनराशि ऑनलाइन माध्यम से प्रदान की।

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. रवि जोशी ने बताया कि प्रतिभागियों ने न केवल वाद्य संगीत में उत्कृष्टता दिखाई बल्कि अपनी प्रस्तुतियों में उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र उच्च शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा और कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत के हस्ताक्षरों से प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में कुमाऊँ विश्वविद्यालय व शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय सहित राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के शीर्ष दस प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. महेश पांडे (हल्द्वानी) और कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डॉ. रवि जोशी रहे। इस अवसर पर कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत, कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. रितेश साह, प्रो. महेंद्र राणा, डॉ. वीणा पांडे, डॉ. अलंकार, डॉ. लक्ष्मी और डॉ. संध्या ने सभी प्रतिभागियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights