इस दौरान महिलाओं ने अपनी सफतला के प्रयासों को गिनवाया। कार्यक्रम में शिव शक्ति समूह से जुड़ी महिला अनिता शर्मा ने बताया कि एनआरएलएम की मदद से उन्होंने अचार और महरूम का कार्य शुरू किया और आज वे सालाना 1 लाख की आजीविका आसानी से कमा रही है, इसी तरह से मधु देवी ने भी अपनी सफलता की कहानी को बताया और कहा कि बैंक संबधी कार्य की ट्रेनिंग लेने के बाद भी एनआरएलएम में बैंक सखी बनी और आज जन धन खाते खोलने के साथ सीसीएल और ग्रामोत्थान परियोजना की मदद से उन्होंने खुद का सीएससी सेंटर भी खोला है, जिससे उनकी आवाजीवका बढ़ी है।

सहायक खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह और धनपाल सिंह ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए चैक वितरित किए। कार्यक्रम में सहायक खंड विकास अधिकारी सहित ब्लॉक मिशन मैनेजर विजय बिष्ट, बैंक सखी और अन्य समूह महिलाओं के साथ पौड़ी ब्लॉक के सीएलएफ स्टाफ मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights