शामली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो के वायरल होते ही हड़कंप मच गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक दिलशाद, जो गांव कुडाना का निवासी है, अपने सीने पर धार्मिक लिखवाकर और हाथ में तिरंगा लिए सड़कों पर घूम रहा है। इस वीडियो में युवक का प्रदर्शन साफ तौर पर दिखाई दे रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों में तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आई।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई की।

पुलिस सीओ सिटी अमरदीप मौर्य ने बताया कि युवक दिलशाद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी मंशा क्या थी, इसको लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिखाई गई हर गतिविधि की जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी तरह की सामाजिक अशांति न फैले।मिली जानकारी के अनुसार, दिलशाद ने खुद यह वीडियो रील बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड की थी। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वह चौराहों पर घूमते हुए सीने पर धार्मिक ना स्लोगन लिखवाता है और हाथ में तिरंगा लेकर प्रदर्शन करता है।इस मामले के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने अपने आला अधिकारियों के निर्देश पर पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। पिछले कुछ समय में बरेली और अन्य जिलों में हुई धार्मिक और सामाजिक तनावपूर्ण घटनाओं को देखते हुए यूपी पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। शामली जिले में भी किसी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वीडियो को देखकर कुछ लोग भ्रमित हुए हैं और इसे लेकर अफवाहें फैल रही हैं। पुलिस ने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि मामले की जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की अटकलों पर भरोसा न करें।पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई कानून के तहत की गई है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights