हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) के अध्यक्ष मुरादाबाद निवासी डॉ नीरज विनोद खन्ना ने शनिवार को बताया कि आईएचजीएफ दिल्ली (ऑटम) मेले में यूरोपीय खरीदारों ने फर्नीचर, गृह सज्जा, उपहार वस्तुएं, गृह उपयोगी वस्तुएं, बैग और क्रिसमस सजावट सहित विविध वस्तुएं भी खरीदीं। वस्त्र खरीदारों ने गृह सज्जा और रसोई लिनन की विस्तृत श्रृंखला की सराहना की। फैशन एक्सेसरीज जैसे स्कार्फ और शॉल की खरीद करने वालों ने खुशी जताई। उपहार वस्तुएं, कागजी उत्पाद, इंटीरियर हार्डवेयर एंड कंपोनेंट के भी खरीदारों को पर्याप्त विकल्प प्रदान किया गया।
डॉ. नीरज विनोद खन्ना ने आगे कहा कि यह संस्करण भव्य प्रदर्शन और विशाल दृष्टिकोण के साथ शानदार आयोजन रहा। आगामी फरवरी 2026 संस्करण इस आयोजन को इस स्तर से भी आगे जाने को तैयार है। हमारे प्रदर्शक भारत के प्रमुख निर्यात बाजारों में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मेलों में भाग लेकर वैश्विक समुदाय का हिस्सा बन चुके हैं। इस वर्ष उनके अतिरिक्त प्रयास स्पष्ट रूप से अनूठे और आकर्षक प्रदर्शन में दिखाई दिए।
