मुजफ्फरनगर। रालोद को बड़ा झटका देते हुए सैकड़ों छात्र और युवा मंगलवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। यह कदम रालोद के युवा नेता आयुष चौधरी ने अपने साथियों के साथ उठाया। सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट और विधायक पंकज मलिक ने सभी को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई।जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि आयुष चौधरी और उनके समर्थक अखिलेश यादव की विचारधारा और युवाओं के भविष्य के लिए उनके संघर्ष से प्रभावित होकर पार्टी में आए हैं। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी और विधायक पंकज मलिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही छात्रों और युवाओं की वास्तविक हितैषी है। उन्होंने युवाओं को भाजपा की नफरत फैलाने वाली राजनीति से सावधान रहने की नसीहत दी और समाजवादी सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।सपा में शामिल हुए आयुष चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में युवाओं को सम्मान और हिस्सेदारी देने की सोच ने उन्हें प्रभावित किया है। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी में उनके साथियों का पूरा मान-सम्मान मिलेगा। इस मौके पर हाल ही में भाजपा छोड़कर सपा में आए रिजवान अंसारी का भी स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, धर्मेंद्र सिंह नीटू, अंकित शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डॉ. नूर हसन सलमानी, छात्र सभा उपाध्यक्ष जुनेद आलम, योगेंद्र बालियान, विराट शर्मा, आयुष त्यागी, समीर, अहद, गौरव और बादल चौधरी सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights