सहारनपुर | सहारानपुर की थाना बेहट कोतवाली पुलिस ने नशे के कारोबार पर प्रहार कर अवैध चरस के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार। पुलिस उपमहानिरीक्षक, अभिषेक सिंह परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी,बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में आपरेशन सवेरा के तहत लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतपाल ने सिंह भाटी ने बताया की वीरवार को उ०नि० रौबिल्स कुमार ,है०का० तरूण ,का०सावन तोमर थाना बेहट द्वारा हारून पुत्र शौकत निवासी ग्राम दबकौरा थाना बेहट जिला सहारनपुर उम्र 38 वर्ष को ग्राम दबकौरा से पहले मोड पर गाँव दबकौरा की ओर से 310 ग्राम अवैध चरस के साथ समय गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बताया की साहब मैं चरस बेचकर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता हूं। अभियुक्त के विरूद्ध बेहट थाना पर एनडीपीएस के तहत मामला पंजीकृत कर मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
