जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 12 बजे तीन युवक एक बाइक से चेरूईराम जैलाल गांव से खुर्दा गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मीरजापुर से रीवा की तरफ जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य

घायल हाे गया।

घटना की सूचना पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकाें की पहचान निनवार दक्षिण गांव निवासी मंगला (38) पुत्र कन्हैया लाल और अश्वनी उर्फ सूरज (27) पुत्र कुंज बिहारी के रूप में हुई है। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल सुरेश (27) पुत्र शिव बाबू को मंडलीय अस्पताल मीरजापुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की खबर से मृतकों के घरों में कोहराम मच गया।

थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights