उत्तर प्रदेश में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक पिता ने प्रेम प्रसंग से नाराज होकर अपनी ही बेटी को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बेटी गांव के ही युवक से प्रेम करती थी और उसी युवक से शादी की जिद अपने पिता से कर रही थी । इसी बात से नाराज पिता ने अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया।
मामला शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के गांव सूतनेरा की है, जहां पर नूर मोहम्मद की बेटी लंबे समय से गांव के ही युवक से प्रेम करती थी जिसकी जानकारी पिता हो गयी । बेटी ने पिता से उक्त युवक से ही शादी की जिद की मगर पिता को यह रिश्ता मंजूर नही था। इसी बात को लेकर नूर मोहम्मद अपनी बेटी से नाराज चल रहा था । कई बार उसने अपनी बेटी को उक्त युवक से बात करने के लिए मना भी किया मगर वह शादी करने की बात दोहराती रही।
घटना के दिन युवती को फोन पर बात करते देख पिता ने अपना आपा को खो दिया और अपनी बेटी पर डंडे से हमला कर दिया । हमला इतनी तेज कर दिया कि बेटी को गंभीर चोटें आ गयी उसकी जान नही बच पायी ।
घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया । इस घटना की सूचना जब गांव वालों को मिली तो वह सन्न रह गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाएं और जांच शुरू करते शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस ने फरार आरोपी पिता की तलाश भी तेज कर दी है।
