कंपनी ने गुरुवार को जारी एक बयान में बताया कि वह अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में हाल ही में जीएसटी दर में की गई कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देगी। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने इसके तहत 350 सीसी तक के अपने दोपहिया वाहनों की कीमत में कटौती की है, जिससे इनकी कीमतें 18,800 रुपये तक कम हो गई हैं। इसमें स्कूटर और मोटरसाइकिल दोनों शामिल होंगे।

एचएमएसआई के निदेशक बिक्री एवं विपणन योगेश माथुर ने कहा कि दोपहिया वाहनों और कलपुर्जों पर जीएसटी में कमी एक समयोचित और दूरदर्शी कदम है, जिससे वाहन अधिक किफायती बनेंगे और समग्र पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत होगा। उन्‍होंने कहा कि कंपनी ने यह कदम जीएसटी परिषद की ओर से हाल ही में दोपहिया वाहनों पर टैक्‍स की दर को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने के निर्णय के बाद उठाया गया है। योगेश माथुर ने कहा कि कंपनी ने यह कदम ग्राहकों को लाभ पहुंचाने और बाजार को मजबूत करने के लिए उठाया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights