himachal-statehood-day-greetin

नई दिल्ली, 25 जनवरी । हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इन नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर हिमाचल प्रदेश को प्रकृति, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का संगम बताते हुए राज्य की निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह राज्य प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम है। उन्होंने प्रदेशवासियों की प्रतिभा और पराक्रम की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल के लोगों ने सदैव मां भारती की सेवा की है। प्रधानमंत्री ने देवभूमि हिमाचल की निरंतर समृद्धि और प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने हिमाचल को देवभूमि बताते हुए उसके विकास और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमालय की गोद में बसा यह प्रदेश समृद्ध प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, सांस्कृतिक विविधता और अतिथि भाव से परिपूर्ण जनमानस के लिए विश्वभर में विख्यात है। देवभूमि हिमाचल निरंतर प्रगति, समृद्धि और संतुलित विकास के पथ पर अग्रसर रहे।

केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के राज्यत्व दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध हिमाचल प्रदेश विकास और समृद्धि के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़े, यही ईश्वर से प्रार्थना है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण हिमाचल एक खूबसूरत और समृद्ध राज्य है और उन्होंने प्रदेश की निरंतर सफलता और प्रगति की कामना की।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights