देहरादून, 28 जुलाई । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाने की जरूरत बताते हुए इसके लिए आवश्यक कदम तत्काल उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने धर्मांतरण के जाल में फंसे लोगों को परामर्श देने की भी बात कही है। मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन कालनेमी की निगरानी के लिए एक एसआईटी गठित करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री धामी सोमवार को सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सीमांत प्रदेश होने के साथ ही सनातन की पुण्य भूमि भी है। इसलिए यहां डेमोग्राफी में बदलाव की किसी भी कोशिश को सख्ती से रोका जाए। उन्होंने धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाते हुए जरूरी कदम तत्काल उठाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पुलिस इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे। धर्मांतरण कराने वाले तत्वों के जाल में फंसे लोगों को उचित परामर्श और मार्गदर्शन किया जाए। हाल की घटनाओं को देखते हुए धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाए जाने की दिशा में तत्काल कदम उठाएं जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन कालनेमी भी ऐसे तत्वों पर लगाम लगाने में सफल रहा है। इस मुहिम को आगे भी चलाए जाने की जरूरत है। इसलिए पुलिस मुख्यालय के स्तर पर इसकी निगरानी के लिए एसआईटी का गठन किया जाए।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights