सरेराह बुजुर्ग के साथ मारपीट में एक गिरफ्तार

देहरादून, 26मई (हि.स.)। सोशल मीडिया पर एक अभियुक्त द्वारा रास्ते में बुजुर्ग की पिटाई के मामले में पुलिस ने आरोपी 24 वर्षीय सुनील ऊर्फ चक्की पुत्र दलीप यादव राजीवनगर नेहरू कालोनी को गिरफ्तार कर लिया है और शांति भंग के आरोप में उसे जेल भेज दिया है। सरेराह गुंडई दिखाने वाले आरोपी को स्वत: संज्ञान लेकर गिरफ्तार किया है।

घटनाक्रम के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक व्यक्ति द्वारा एक बुजुर्ग व्यक्ति तथा अन्यों के साथ मारपीट की जा रही है।

नेहरू कालोनी पुलिस द्वारा जब जानकारी ली गई तब यह घटना शास्त्री नगर मुख्य मार्ग की पता चली। पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्त सुनील ऊफ चक्की को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि अभियोग पंजीकृत कर शिकायत प्राप्त होने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights