HDFC बैंक ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है, जो 1 अप्रैल से देशभर में लागू होगा। बैंक ने घोषणा की है कि अब अगर ग्राहक ATM से UPI के जरिए कैश निकालते हैं तो फ्री लिमिट खत्म हो जाएगी और इसके बाद हर ट्रांजेक्शन पर चार्ज देना होगा। इससे पहले UPI कैश विड्रॉल पर कोई चार्ज नहीं लगता था।

फ्री ATM ट्रांजेक्शन की लिमिट

बैंक के अनुसार, अगर आपके पास HDFC बैंक में सेविंग अकाउंट है और आप HDFC ATM से कैश निकालते हैं, तो आपको महीने में 5 फ्री ट्रांजेक्शन मिलेंगे।

अन्य बैंक के ग्राहक :

  • मेट्रो शहर: 3 फ्री ट्रांजेक्शन
  • नॉन-मेट्रो शहर: 5 फ्री ट्रांजेक्शन

यदि यह लिमिट पार हो जाती है, तो हर अतिरिक्त ट्रांजेक्शन पर चार्ज देना होगा।

कितना लगेगा चार्ज?

1 अप्रैल से UPI कैश विड्रॉल पर लिमिट खत्म होने के बाद हर अतिरिक्त ट्रांजेक्शन पर 23 रुपये + टैक्स चार्ज लगेगा। फिलहाल यह चार्ज केवल HDFC बैंक के एटीएम पर लागू होगा।

विदेश में ATM इस्तेमाल पर चार्ज

HDFC बैंक विदेश में ATM इस्तेमाल करने पर अलग चार्जिंग नियम लागू करता है।

1. नॉन-मैनज्ड सेक्शन :

  • बैलेंस इन्क्वायरी : 25 रुपये + टैक्स
  • कैश विड्रॉल : 125 रुपये + टैक्स + 3.5% क्रॉस करेंसी मार्कअप

2. मैनेज्ड सेक्शन :

  • कैश विड्रॉल : 110 रुपये + टैक्स + 3.5% क्रॉस करेंसी मार्कअप
  • बैलेंस इन्क्वायरी : 15 रुपये + टैक्स

किन अकाउंट पर मिलेंगे अनलिमिटेड फ्री ट्रांजेक्शन

कुछ करंट अकाउंट्स पर फ्री लिमिट की कोई सीमा नहीं है। इनमें शामिल हैं :

  • बिज़ लाइट+, बिज प्रो+, बिज अल्ट्रा+, बिज़ एलीट+
  • फ्लेक्सी, प्लस, एक्टिव, एसेंट, मैक्स एडवांटेज, मैक्स, प्रोफेशनल
  • ईकॉम, एपेक्स, अल्टिमा, फ्लेक्सी, मर्चेंट एडवांटेज प्लस करंट अकाउंट
  • मर्चेंट एडवांटेज करंट अकाउंट, सुप्रीम करंट अकाउंट
  • स्टार्टअप करंट अकाउंट, स्मार्टअपमैक्स, स्मार्टअप ग्रोथ, गीगा करंट अकाउंट

इन अकाउंट्स के ग्राहकों को एटीएम से अनलिमिटेड फ्री ट्रांजेक्शन का लाभ मिलेगा।

ग्राहक क्या करें?

ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने अकाउंट की प्रकार और फ्री लिमिट की जानकारी ध्यान में रखते हुए UPI कैश विड्रॉल करें। यदि फ्री लिमिट पार हो जाती है, तो अतिरिक्त चार्ज से बचने के लिए सीमित ट्रांजेक्शन करें या अनलिमिटेड अकाउंट का विकल्प चुन सकते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights